राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कटघोरा में निकाली गई गांधी विचार पदयात्रा , इस पदयात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधि तथा स्कूली छात्र- छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे…..

कोरबा डेक्स(कटघोरा) :- महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर कोरबा जिले में गांधी विचार पदयात्रा का आयोजन सभी विकासखण्डों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को कटघोरा विकासखंड में कटघोरा मुख्य चौराहा से गांधी विचार पदयात्रा का आयोजन किया गया, जो कटघोरा मुख्य मार्ग का भ्रमण कर सांस्कृतिक भवन तक पहुंची, कटघोरा में आयोजित कार्यक्रम में पदयात्रियों व आम जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांधीजी के बताये रास्ते पर चलते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गरीब, मजदूर और किसानों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जा रहा है। गांधी विचार पदयात्रा में विधायक पुरषोत्तम कंवर, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी, तहसीलदार रोहित सिंह, नगरपालिका मुख्य अधिकारी के साथ साथ कटघोरा जनप्रतिनिधि व स्कूली छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में गांधी विचार पदयात्रा में शामिल रहे..

कटघोरा के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रतन मित्तल ने कहा कि महात्मा गांधी ने नारी शिक्षा व नारी उत्थान के साथ ग्राम को स्वालंबन बनाने के लिए कार्य किया। उन्होंने सत्य और अहिंसा के पथ पर चलकर देश को आजादी दिलाई। गांधीजी का सपना ग्राम स्वराज्य की स्थापना करना था। गांधीजी के बताये रास्ते सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर हम अपने गांव, जिला व राज्य का विकास कर सकते हैं।