
कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) :पसान क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी और वरिष्ठ नेता जफर खान को पसान क्षेत्र का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता में खुशी का माहौल है।
जफर खान की मेहनत, जनसेवा और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जफर खान के सांसद प्रतिनिधि बनने से पसान क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के त्वरित समाधान में तेजी आएगी और विकास कार्यों को नया आयाम मिलेगा। क्षेत्र की जनता को उनके कुशल नेतृत्व, कार्यशैली और जमीनी पकड़ पर पूरा भरोसा है।
अपनी नियुक्ति पर सांसद महोदय का आभार व्यक्त करते हुए जफर खान ने कहा कि संगठन और सांसद जी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका मुख्य उद्देश्य पसान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देना और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराना होगा।
