
रायपुर(सेंट्रल छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ में कोरोना की चौथी लहर का खतरा मंडरा रहा है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण बीते कई महीनों से लगातार कम देखने को मिल रही थी. लेकिन अब धीरे-धीरे कोरोना केसों की संख्या बढ़ती जा रही है. अभी छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या 44 हो गई है. सोमवार को प्रदेश में 4 हज़ार 666 सैंपलो का टेस्ट किया गया. जिसमें सिर्फ 9 संक्रमित मरीज मिले हैं. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 44 हो गई है. छत्तीसगढ़ में 14 जिले ऐसे हैं जहां एक भी एक्टिव मरीज नहीं हैं. प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज रायपुर में 15 हैं. इसके अलावा दुर्ग में 9 एक्टिव मरीज है।.
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
| जिला | मरीजों की संख्या |
| दुर्ग | 1 |
| रायपुर | 15 |
| धमतरी | 1 |
| बिलासपुर | 4 |
| रायगढ़ | 1 |
| सरगुजा | 1 |
| दुर्ग | 9 |
| राजनांदगांव | 3 |
| कबीरधाम | 1 |
| बेमेतरा | 2 |
| बलौदाबाजार | 2 |
| रायगढ़ | 1 |
| जांजगीर चांपा | 1 |
| कोरिया | 1 |
| सूरजपुर | 1 |
| बलरामपुर | 2 |
पिछले 10 दिन के आंकड़ों पर एक नजर
| तारीख | संक्रमित मरीजों की संख्या |
| 22 अप्रैल | 2 |
| 23 अप्रैल | 3 |
| 24 अप्रैल | 2 |
| 25 अप्रैल | 6 |
| 26 अप्रैल | 7 |
| 27 अप्रैल | 5 |
| 28 अप्रैल | 6 |
| 29 अप्रैल | 4 |
| 30 अप्रैल | 5 |
| 1 मई | 6 |