
रायपुर ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. मंगलवार को प्रदेश में 14,893 नए मरीज सामने आए हैं. वहीं 236 लोगों की मौत कोरोना से हुई है.14,434 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए. राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1,19,068 पहुंच गई है. राज्य में सोमवार को कोरोना से 216 मरीजों की मौत हुई थी वहीं मंगलवार 236 मरीजों ने दम तोड़ दिया.
राजधानी रायपुर में कोरोना बेलगाम
प्रदेश के सभी 28 जिलों में टोटल लॉकडाउन के बावजूद प्रदेश में कोरोना मरीजों और मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को राजधानी रायपुर में 1,456 नए मरीज मिले हैं. 54 लोगों की मौत कोरोना से हुई है.
मौत के आंकड़े
| तारीख | मौत |
| 16 अप्रैल | 138 |
| 17 अप्रैल | 138 |
| 18 अप्रैल | 170 |
| 19 अप्रैल | 165 |
| 20 अप्रैल | 181 |
| 21 अप्रैल | 183 |
| 22 अप्रैल | 197 |
| 23 अप्रैल | 219 |
| 24 अप्रैल | 203 |
| 25 अप्रैल | 190 |
| 26 अप्रैल | 215 |
| 27 अप्रैल | 236 |
लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या
| तारीख | नए मरीज |
| 7 अप्रैल | 10310 |
| 8 अप्रैल | 10652 |
| 9 अप्रैल | 11447 |
| 10 अप्रैल | 14098 |
| 11 अप्रैल | 10,521 |
| 12 अप्रैल | 13,576 |
| 13 अप्रैल | 15,121 |
| 14 अप्रैल | 14,250 |
| 15 अप्रैल | 15,256 |
| 16 अप्रैल | 14,912 |
| 17 अप्रैल | 16,083 |
| 18 अप्रैल | 12,345 |
| 19 अप्रैल | 13,834 |
| 20 अप्रैल | 15,625 |
| 21 अप्रैल | 14,519 |
| 22 अप्रैल | 16,750 |
| 23 अप्रैल | 17,397 |
| 24 अप्रैल | 16,731 |
| 25 अप्रैल | 12,666 |
| 26 अप्रैल | 15,084 |
| 27 अप्रैल | 14,893 |
राज्य के टॉप 3 जिले में एक्टिव केस
| रायपुर | 10,995 |
| बलौदाबाजार | 9740 |
| दुर्ग | 8356 |
दुर्ग में लगातार हालात खराब
दुर्ग में मंगलवार को 1,046 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. वहीं 24 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है. बलौदाबाजार में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं. बलौदाबाजार में एक्टिव मरीजों की संख्या 9740 पहुंच गई है.
मौत के मामलों ने बढ़ाई चिंता
छत्तीसगढ़ में मौत के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. लगातार मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. पिछले तीन दिनों से 200 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं.
54,156 लोगों की हुई टेस्टिंग
प्रदेश में जिस तरह लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा है, उसी तरह प्रदेश में कोरोना टेस्ट भी लगातार बढ़ाए जा रहे हैं. मंगलवार को प्रदेश में 54,156 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है, जिसमें प्रदेश में 14,893 कोरोना मरीज पाए गए.