कोरबा में शैक्षिक संकुल समन्वयक संघ का चुनाव संपन्न: पोड़ी उपरोड़ा के ओमप्रकाश तेलासी बने नए जिलाध्यक्ष

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): छत्तीसगढ़ शैक्षिक संकुल समन्वयक (CAC) संघ जिला इकाई कोरबा का चुनाव रविवार को शिक्षक सदन कोरबा में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। इस चुनाव में पोड़ी उपरोड़ा से ओमप्रकाश तेलासी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

​अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। कोरबा जिले के सभी ब्लॉकों से आए सीएसी अध्यक्षों व प्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें ओमप्रकाश तेलासी विजयी घोषित किए गए। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी श्री सेवन लाल राठौर एवं संरक्षक श्री तरुण राठौर की देखरेख में निष्पक्ष तरीके से पूरी कराई गई।

नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी:

  • जिला अध्यक्ष: श्री ओम प्रकाश तेलासी
  • जिला सचिव: श्री संतोष कुमार कर्ष
  • जिला कोषाध्यक्ष: श्री अशोक खुराना
  • जिला सह सचिव: श्री हरिराम पटेल, श्री सत्यज्योति महिलांगे
  • जिला उपाध्यक्ष: श्री प्रशांत विश्वकर्मा, श्री कुंज बिहारी टंडन, श्री विनयकुमार सिंह, श्री विजेन्द्रकुमार पाटले
  • महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष: श्रीमती रीमा श्रीवास्तव
  • संरक्षक: श्री तरुण राठौर

संगठन की मजबूती और शिक्षकों के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प

​जीत के बाद नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश तेलासी ने सभी सहयोगियों एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन को धरातल पर मजबूत करना, समन्वयकों व शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराना, संघ के कार्यक्रमों में सभी की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना और कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

​पोड़ी उपरोड़ा CAC संघ के सचिव श्री नवीन कुमार खोब्रागड़े, कोषाध्यक्ष श्री राकेश एक्का सहित उपस्थित सभी संकुल समन्वयकों ने सामूहिक एकजुटता और कुशल नेतृत्व के लिए आभार जताया।

​जिला इकाई के गठन पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री के. आर. दयाल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रीति खैरवार एवं बीआरसीसी श्री सुनील खैरवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई दी।