
कोरबा/कटघोरा 18 अक्टूबर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद द्वारा डांसरों पर नोट बरसाने की घटना के बाद फिर नगर में एक और मामला भाजयुमों के मण्डल महामंत्री का आया हैं। जिसमें मण्डल महामंत्री द्वारा एक ढाबा संचालक महिला के साथ शराब के नशे में हुज्जतबाज़ी के साथ ही महिला का हांथ पकड़ कर छेड़खानी करने की कोशिश की बल्कि महिला द्वारा बीचबचाव करने पर उक्त नेता द्वारा उसे धमकी दी गई कि उनकी दोनों बेटियों को उठवा दूंगा।