
कोरबा/कटघोरा 17 अक्टूबर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) कटघोरा नगर में आज लगभग 2 बजे अज्ञात उठाई गिरोह ने कांजीपानी निवासी CISF का रिटायर्ड जवान के मोटर सायकिल की डिक्की से 5 लाख रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। इस घटना से आसपास में हड़कम्प मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पूरी टीम घटना स्थल पर पहुँचे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुट गए हैं।