
कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़)अजय राय:- औद्योगिक ऊर्जा नगरी वैसे तो खनिज भंडार के लिए प्रसिद्ध है,लेकिन इस ऊर्जा नगरी में कई ऐसे जीव जंतु भी है जो विरलय ही देखने को मिलते है।बात की जाय लुप्त होते स्पाइटीकल कोबरा की (नाग सांप की खास प्रजाति) तो हाल ही में घनी आबादी वाले सीएसईबी के आवासीय परिसर में यह देखने को मिला,कोरबा पश्चिम दर्री स्थित एच टी पी एस कॉलोनी में रहने वाले योगेश कुमार देवांगन जो की सपरिवार D – 108 अलखनंदा विहार में रहते है। व मंगलवार देर रात करीब 2:30 पर उनकी नींद खुली व घर के भगवान कक्ष में उन्होंने हलचल देखी,और जब करीब से देखा तो उनके होश उड़ गए।