
कोरबा/कटघोरा 2 नवम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : सांप को करीब देखकर अच्छे-अच्छों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ज्यादातर लोग भयभीत होकर सांपों को मार डालते हैं, लेकिन स्नेक कैचर केशव जायसवाल के लिए सांप पकड़ना मामूली सी बात है। केशव कोई भी जहरीला सांप पकड़कर सुरक्षित रेस्क्यू करने के साथ आमजन की भी जान बचाने में भी सहयोग कर रहे है। कटघोरा के शहीद वीर नारायण चौक के समीप बिलासपुर रोड पर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास निर्माण हो रहे दुकान के बाउंड्रीवाल के पास सागौन पेढ पर विशालकाय 5 फिट अजगर को सुबह जब निर्माणधीन दुकान पर कार्य कर रहे मजदूरों ने देखा तो सभी भयभीत हो गए और देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ उमड़कर सड़क के पास भीड़ लग गई। दरअसल सागौन पेड़ के ऊपर की टहनी पर लगभग 5 फीट लंबा विशालकाय अजगर लिपटा हुआ बैठा था ।