
कोरबा/बांगों 27 अक्टूबर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : मामला कटघोरा अनुविभाग अंतर्गत बांगों थाना क्षेत्र ग्राम कोनकोना के आश्रित ठिहाईभाटा का है। वहां 26 अक्टूबर की रात मोहल्ले के पास मोमबत्ती की रोशनी में जुआ खेलने में तल्लीन थे। बांगों थाना के पेट्रोलिंग के दौरान सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र परिहार के प्रधान आरक्षक को मुखबिर से सूचना मिलने पर उन्होंने इसकी जानकारी ताना प्रभारी को दी । थाना प्रभारी नवीन देवांगन तत्काल टीम गठित कर उक्त स्थान पर दबिश दी। जहां अंधेरा होने व पुलिस की भनक लगते ही कुछ जुआड़ी वहां से भाग खड़े हुए वहीं मौके से तीन जुआड़ियों को पकड़ने में बांगों पुलिस ने सफलता पाई।