कोरबा : भाजयुमों मण्डल महामंत्री पर एक महिला ढाबा संचालिका द्वारा लगाए गए आरोप पर मामला हुआ दर्ज.. पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट महिला अब करेंगी महिला आयोग व पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत.

कोरबा/कटघोरा 18 अक्टूबर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद द्वारा डांसरों पर नोट बरसाने की घटना के बाद फिर नगर में एक और मामला भाजयुमों के मण्डल महामंत्री का आया हैं। जिसमें मण्डल महामंत्री द्वारा एक ढाबा संचालक महिला के साथ शराब के नशे में हुज्जतबाज़ी के साथ ही महिला का हांथ पकड़ कर छेड़खानी करने की कोशिश की बल्कि महिला द्वारा बीचबचाव करने पर उक्त नेता द्वारा उसे धमकी दी गई कि उनकी दोनों बेटियों को उठवा दूंगा।

दरअसल मामला कटघोरा के भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री उत्तम सिंह रंधावा अपने मित्रों के साथ तानाखार के रानू ढाबा में 9 अक्टूबर को पार्टी मनाने गए हुए थे। इसी बीच पार्टी के बाद बिल के लेनदेन को लेकर महिला ढाबा संचालक के साथ वाद विवाद शुरू हो गया। शराब के नशे में मदमस्त उत्तम सिंह रंधावा द्वारा महिला के मारपीट करने की कोशिश की गई। जब महिला द्वारा अपना बीच बचाव किया गया तो उत्तम ने उसका हांथ पकड़ कर उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिस की। पीड़ित महिला की जानकारी से पता चला कि उत्तम सिंह रंधावा की इस हरकत वे काफी डरी हुई है। और उन्हें अपनी दोनों बेटियों किं चिंता होने लगी है। महिला द्वारा कटघोरा थाना व SDOP कार्यालय में इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस द्वारा भाजयुमों मण्डल महामंत्री उत्तम सिंह रंधावा पर मामूली धारा के तहत कार्यवाही की है।

पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट अब महिला आयोग से लगाएंगी न्याय की गुहार

पीड़ित महिला द्वारा कटघोरा थाना में इस घटना की लिखित शिकायत दी थी जिसमें कटघोरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से महिला असंतुष्ट है। अब वे महिला आयोग व पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाने का निर्णय लिया हैं। महिला द्वारा बताए गए घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी थी लेकिन कटघोरा पुलिस द्वारा उक्त नेता पर मामूली धारा 294, 506 लगाकर कार्यवाही की गई। महिला का कहना है कि वह अपने परिवार का भरण पोषण के लिए ढाबा का संचालन कर रही है। भाजयुमो के नेता उत्तम सिंह रंधावा द्वारा अपनी ऊंची पहुंच का दबदबा दिखाते हुए और पुलिस से सांठगांठ कर इस कार्यवाही से अपना बचाव करने की कोशिश की जा रही है।अब देखना होगा कि पीड़ित महिला द्वारा महिला आयोग व पुलिस के उच्च अधिकारीयों के पास शिकायत करने पर क्या कार्यवाही करती है।