
कोरबा/कटघोरा 25 नवम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा नगर में रामाधार भोला काम्प्लेक्स में आयोजित जायसवाल परिवार द्वारा श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के छठवें दिन कोरबा जिले के पाली की प्रसिद्ध श्रीमद भागवत कथा वाचिका श्रीमती हेमलता शर्मा ने श्रीकृष्ण- रुक्मणि विवाह प्रसंग सुनाया। जिसे सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह को एकाग्रता से सुना। श्रीकृष्ण-रुक्मणि का वेश धारण किए बाल कलाकारों पर भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।श्रीमद् भागवत सप्ताह की कथावाचिका हेमलता शर्मा ने कहा कि पौराणिक कथाएं सुनने से मनुष्य की मनोवृति में बदलाव होता है।