
कटघोरा 31 अक्टूबर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा जिला बनाओ अभियान को लेकर अधिवक्ताओं के धरना प्रदर्शन के दौरान विभिन्न राजनीतिक दल, सर्व समाज के द्वारा कटघोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा था। साथ पत्रकारों द्वारा भी जिले की मांग को लेकर सांसद, विधायक व विधानसभा अध्यक्ष के पास मिलकर कटघोरा को जिला बनाने की मांग को रखा था। लेकिन अब आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व कटघोरा को जिला का दर्जा देने की मुहिम में अब तेज़ी आने लगी है।