उप जेल कटघोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न, बंदियों और कर्मचारियों ने सीखे योग के गुर

कटघोरा( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विशेष अवसर पर उप जेल कटघोरा में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के अनुभवी योग प्रशिक्षक विनय सिंह गहलोत द्वारा जेल के सीमा उरांव,सहायक जेल अधीक्षक अधिकारी-कर्मचारियों सहित सभी बंदियों को योगाभ्यास कराया गया।

​शिविर के दौरान प्रशिक्षक विनय सिंह गहलोत ने उपस्थित लोगों को मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग के महत्व को समझाया। उन्होंने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास कराते हुए बताया कि कैसे योग के माध्यम से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जा सकता है।

​बंदियों और कर्मचारियों में दिखा उत्साह

​इस योग शिविर में जेल के सभी कर्मचारियों और बंदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग क्रियाओं को सीखकर और उनका अभ्यास कर सभी अत्यधिक लाभान्वित हुए।

जेल प्रशासन का संदेश:

“जेल के अनुशासित माहौल में योग का यह आयोजन बंदियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए एक सराहनीय कदम है। इससे उनमें सकारात्मक सोच का विकास होगा।”

​कार्यक्रम के अंत में योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया। जेल प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए आर्ट ऑफ लिविंग की टीम और प्रशिक्षक का आभार व्यक्त किया।