
सर्व ब्राम्हण समाज के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहूंगा – अजय दुबे
सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर छ ग सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज हरदी बाजार द्वारा भाटापारा स्थित भगवान परशुराम भवन में अंचल के सभी विप्र बंधुओं द्वारा विधिवत भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर छ ग सर्व ब्राम्हण कल्याण समाज के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिला मंत्री अजय कुमार दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम अंचल के समस्त सनातन बंधुओं का कल्याण करें। साथ ही समस्त बंधुओं को एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए काम करना है ,इस अवसर पर भवन में स्टेज एवं बोर हेतु क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल जी से आग्रह किया गया जिसकी घोषणा उन्होंने पूर्व में की थी। उन्होंने शीघ्र ही उपरोक्त कार्य कराने की बात कही। परिसर में किचन शेड एवं परशुराम भगवान के मंदिर बनाने पर भी समाज के सभी बंधुओं ने सहमति जताई,इस अवसर पर छ ग सर्व ब्राम्हण कल्याण समाज के सचिव दिनेश गुरुद्वान, एवं योगेश मिश्रा ने विधिवत पूजा अर्चना करवाई। कार्यक्रम में समाज के कोषाध्यक्ष मदन गुरुद्वान एवं रमाकांत गुरुद्वान, मिडिया प्रभारी विनोद उपाध्याय, जतिन उपाध्याय, प्रदीप पांडेय एवं उनका परिवार एवं समाज के समस्त विप्र बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

