
सेंट्रल छत्तीसगढ़(विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार अंतर्गत टीवी मरीज से मुक्त हुआ ग्राम पंचायत को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जिला चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी अनिल शराफ़ के मार्गदर्शन पर पंचायत के सरपंच, मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित लोगों का किया सम्मान सर्वप्रथम टीवी मरिज मुक्त ग्राम पंचायत हरदी बाजार सरपंच लोकेश्वर कंवर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया इसी तरह ग्राम सराई सिंगार,चैनपुर, नुनेरा, को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया ग्राम पंचायतो में टीवी मरीजों से मुक्त हुआ है इसके लिए जिला चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार के स्वास्थ्य विभाग टीम को धन्यवाद प्रेषित कर पूरे टीम को शुभकामनाएं दिया इस दौरान पूर्व जनपद सदस्य अनिल टंडन,सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर युद्धेश सांडे, डॉक्टर टीकेंद्र वर्मा, डॉ सुधा महंत ,रेखा पात्रे ,सहित उपस्थित रहे ।।