
सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 14 अगस्त को शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय, हरदीबाजार, जिला कोरबा (छ.ग.) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रूप से हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं लोगों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था। रैली में महाविद्यालय के NSS स्वयंसेवकों, NCC कैडेट्स, छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालयीन स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा”, “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” तथा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न नारों का उद्घोष किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। रैली में विद्यार्थियों का उत्साह एवं देशभक्ति का भाव देखते ही बन रहा था।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम एम वैष्णव ने NSS एवं NCC के संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में NSS एवं NCC के कार्यक्रम अधिकारियों, प्रभारियों, अशोक मिश्रा , डॉ एम के वर्मा , सत्य शर्मा,स्वयंसेवकों, कैडेट्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा।