पोड़ी उपरोड़ा: लखनपुर वन समिति की कमान अब योगेश डिक्सेना के हाथ, सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष

पोड़ी उपरोड़ा (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़):विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत आने वाले लखनपुर वन समिति में नेतृत्व परिवर्तन के साथ-साथ परंपरा और विश्वास की एक नई मिसाल देखने को मिली है। ग्राम पंचायत बैठकपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान योगेश डिक्सेना को सर्वसम्मति से लखनपुर वन समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है।

विरासत को मिला नया आयाम

​गौरतलब है कि लखनपुर वन समिति के अध्यक्ष पद पर पूर्व में योगेश डिक्सेना के पिता लक्ष्मण डिक्सेना लंबे समय से अपनी सेवाएं देते आ रहे थे। उनके कार्यकाल में समिति और ग्रामीणों के बीच के मजबूत तालमेल को देखते हुए, इस बार ग्रामीणों और वन समिति के सदस्यों ने लक्ष्मण डिक्सेना के पुत्र योगेश डिक्सेना पर अपना भरोसा जताया है।

बैठक में रही ग्रामीणों की भारी मौजूदगी

​ग्राम पंचायत की इस बैठक में भारी संख्या में ग्रामीण और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव की प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रही। जब अध्यक्ष के रूप में योगेश डिक्सेना का नाम प्रस्तावित किया गया, तो उपस्थित सभी सदस्यों और ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया।

गांव में खुशी की लहर

​योगेश डिक्सेना के अध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का मानना है कि योगेश अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए वन संरक्षण और समिति के विकास कार्यों को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

नवनियुक्त अध्यक्ष योगेश डिक्सेना ने कहा:

​”यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं समस्त ग्रामीणों और समिति के सदस्यों का आभारी हूं। पिता जी ने जिस निष्ठा से समिति की सेवा की है, मैं भी उसी ईमानदारी के साथ वनों की सुरक्षा और ग्रामीणों के हित में कार्य करने का प्रयास करूंगा।”