
सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..आमगांव शासकीय हाईस्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल सम्मिलित होकर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।साथ ही कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा शिक्षा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध हों।
इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री नरेश टंडन , जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा डॉ विजय राठौर , शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पंकज धुरवा, छोटे लाल पटेल , बजरंग यादव , प्राचार्य एल. के. डहरिया , शिक्षक राजकुमार निर्मलकर,पूनम अहीर, सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
