पवनहारी ऑटो कटघोरा में नई बजाज पल्सर 125 (TFT डिस्प्ले) का हुआ भव्य शुभारंभ; आधुनिक फीचर्स और नए लुक में 4 वैरिएंट्स लॉन्च

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा-अंबिकापुर मुख्य मार्ग स्थित प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल डील रशिप पवनहारी ऑटो में बजाज की सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद स्पोर्ट्स कम्यूटर बाइक पल्सर 125 के नए अपडेटेड मॉडल का भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं की पसंद और आधुनिक तकनीक को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस बाइक को कई प्रीमियम व सेग्मेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ विमोचन

​लॉन्चिंग समारोह के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब कटघोरा-छुरी के संरक्षक श्री अजय धनोदिया, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री शशिकांत डिक्सेना तथा पवनहारी ऑटो के प्रोपराइटर श्री कृष्ण गोपाल मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना व फीता काटकर नई बाइक का अनावरण किया गया।

​कार्यक्रम के दौरान ऑटोमोबाइल विशेषज्ञ श्री विशेष मित्तल ने नई पल्सर 125 की तकनीकी खूबियों, सुरक्षा फीचर्स और विभिन्न वैरिएंट्स के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।

नई बजाज पल्सर 125 की प्रमुख खासियतें और आधुनिक फीचर्स:

  1. 4 शानदार वैरिएंट्स में उपलब्ध: ग्राहकों की पसंद और सुविधा के अनुसार नई पल्सर 125 को कुल 4 मॉडल्स में पेश किया गया है—
    • फुल डिजिटल TFT डिस्प्ले: सिंगल सीट एवं स्प्लिट सीट वैरिएंट
    • उन्नत LCD डिस्प्ले: सिंगल सीट एवं स्प्लिट सीट वैरिएंट
  2. स्मार्ट कनेक्टिविटी व गूगल नेविगेशन: हाई-एंड वैरिएंट में मिलने वाला नया कलर TFT डिस्प्ले स्मार्टफोन कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है, जिससे राइडर को गूगल मैप्स/नेविगेशन व कॉल-एसएमएस अलर्ट्स जैसी स्मार्ट सुविधाएं सीधे मीटर कंसोल पर मिलती हैं।
  3. राइडिंग मोड्स एवं हजार्ड (Hazard) लाइट:
    • राइड मोड्स: विभिन्न रास्तों और परिस्थितियों के अनुसार बेहतर परफॉर्मेंस व माइलेज देने के लिए इसमें अलग-अलग राइडिंग मोड्स दिए गए हैं।
    • हजार्ड मोड: सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें हजार्ड लाइट फीचर दिया गया है, जिसमें एक ही स्विच से चारों इंडिकेटर एक साथ ब्लिंक करने लगते हैं। यह फीचर कोहरे, भारी बारिश या आपातकालीन स्थिति में काफी उपयोगी साबित होता है।
  4. दमदार सस्पेंशन (मोनोशॉक): बेहतर बैलेंसिंग और आरामदायक सफर के लिए रियर में आधुनिक मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी बेहतरीन राइडिंग कम्फर्ट देता है।
  5. आकर्षक शुरुआती कीमत: नई पल्सर 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹94,000/- से शुरू होती है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी स्पोर्ट्स बाइक बनाती है।

ग्राहकों में दिखा खासा उत्साह:

पवनहारी ऑटो कटघोरा में लॉन्चिंग के पहले ही दिन नई पल्सर 125 को देखने और टेस्ट राइड लेने के लिए युवाओं व ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखी गई। डीलरशिप प्रबंधन ने बताया कि बाइक की बुकिंग व डिलीवरी शुरू कर दी गई है, साथ ही ग्राहकों के लिए आकर्षक फाइनेंस व ईएमआई (EMI) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।