

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार.. ग्राम पंचायत बम्हनीकोना में आयोजित श्री अखण्ड ज्योति पाँच दिवसीय रामकथा यज्ञ में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल शामिल हुए और श्री रामचंद्र मानस का श्रवण कर प्रभु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया, श्री राम कथा स्थल पर विधायक प्रेमचंद पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर धर्म, भक्ति एवं संस्कारों से ओतप्रोत वातावरण ने सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत कर दिया,रामकथा के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों, आदर्श जीवन शैली एवं आपसी सद्भाव का संदेश प्रसारित हो रहा है, जो निश्चित रूप से जनमानस के लिए प्रेरणादायक है,इस अवसर पर पूर्व मंडल महामंत्री दुर्गोंश कश्यप, शान्ति लाल धीवर , पुरन सिंह , थान सिंह ओडे , गुलाब सिंह मरावी , शिवनंदन कंवर , दुर्गा राठौर,प्रकाश दास , छोटू कश्यप एवं मन्नू राठौर सहित श्रद्धालुजन उपस्थित रहे,आयोजन समिति एवं समस्त क्षेत्रवासियों को इस सफल एवं भव्य आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।