साइबर जागृति अभियान कार्यक्रम का आयोजन
सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय) हरदी बाजार..शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार में प्राचार्य डॉ एम एम वैष्णव के कुशल निर्देशन में साइबर जागृति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरदीबाजार थाना से श्री नकुल झारिया ( प्रशिक्षु उपनिरीक्षक) एवं उनकी टीम श्री कृष्ण कुमार कंवर (सहायक उप निरीक्षक), श्री जय प्रकाश यादव(आरक्षक) ,श्री दिलीप राठौर (नगर सैनिक) उपस्थित रहे।
श्री झारिया जी ने अपने उद्बोधन में “डिजिटल सावधानी, सुरक्षित जिंदगी” थीम को चरितार्थ कराते हुए सभी छात्र छात्राओं को साइबर ठगी के नए नए तरीके जैसे यूपीआई फ्राड, ओटीपी ठगी, फ़र्जी लोन , सोशल मीडिया, मीडिया हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट, ऐ आई से बनी फेक वीडियो/ऑडियो के बारे में विस्तार से जागरूक किए।
श्री कृष्ण कुमार कंवर जी ने साइबर फ्राड से बचने के विभिन्न उपाय बताए कि किसी भी अंजान लिंक को क्लिक न करें और न ही अनजान व्यक्ति के मांगने पर ओटीपी शेयर करें । अपने मोबाइल में दो स्टेप वेरिफिकेशन सिक्योरिटी को हमेशा ऑन रखें । इस तरह की किसी भी समस्या पर साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराए।
श्री जय प्रकाश यादव जी ने कानूनी जानकारी आई टी एक्ट 2000 और नए बी एन एस कानूनो के तहत साइबर अपराध पर सजा के प्रावधान को बताए। सभी उपस्थित अतिथियों के द्वारा महाविद्यालय प्रागण में *एक* *पेड़ मां के नाम* पर वृक्षारोपण किया गया।इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैंडिड कोर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न कराया गया। मंच का संचालन श्री सत्य शर्मा जी ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ अनिल कुमार पांडे , श्री अशोक मिश्रा, डॉ महेश वर्मा, डॉ के के दुबे कार्यक्रम अधिकारी (पुरुष), लेफ्टिनेंट श्री कुलवंत तिर्की, श्रीमती अंजली कार्यक्रम अधिकारी (महिला), श्री शिव कुमार दुबे , श्रीमती चांदनी एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारियों , एन एस एस के स्वयंसेवक एवं एन सी सी के कैडेड उपस्थित रहे। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं, प्राध्यापकों ने साइबर फ्राड से संबंधित समस्याओं को साझा किया जिसका समाधान संबंधित अधिकारियों ने किया ।