*हरदीबाजार में जिओ आइडिया की उपभोक्ता एक माह से है परेशान* हरदीबाजार:- मोबाइल कंपनियां अपनी सिम बेचने के लिए ग्राहकों को मान लुभावन स्कीम तो चलती हैं, लेकिन अपने उपभोक्ताओं को सही सर्विस नहीं दे पा रही है, इन दिनों हरदीबाजार व क्षेत्र में जिओ व आइडिया कंपनी की सर्विस धीमी गति नेटवर्क से उपभोक्ता खाते परेशान हैं ना घर पर सही बात हो पा रही है ना घर के बाहर तो उपभोक्ता जाए कहां कैसे कार्य करें कैसे बात करें । ये बड़ी समस्या बनी हुई है ऐसा लगता है मोबाइल कंपनियां अपने ग्राहकों से रिचार्ज करवा कर डाटा चोरी और उपभोक्ताओं की समय की बर्बादी कर रही हैं, कंपनियों की इस तरह की सर्विस से सीधा-सीधा उपभोक्ताओं के साथ ठगी कर रही है उपभोक्ता जगदीश अग्रवाल, राजाराम राठौर, विनोद उपाध्याय सहित अन्य उपभोक्ताओं ने जल्द ही समस्या का निराकरण नहीं होने की स्थिति में इसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम और संबंधित सिम कंपनियों से करने की बात कही है ।