
कटघोरा । भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर युवा ब्राह्मण समाज द्वारा सामाजिक सरोकार की एक मिसाल पेश की गई। भीषण गर्मी और तपती धूप को देखते हुए समाज के युवाओं ने नगर के प्रमुख शहीद वीर नारायण सिंह चौक पर विशेष प्याऊ शिविर लगाकर आम लोगों को शीतल शरबत का वितरण किया।

गर्मी में मिली राहगीरों को राहत
वर्तमान में पारा तेजी से बढ़ रहा है, जिससे राहगीर और आम जनता हलाकान है। ऐसे में परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में युवा ब्राह्मण समाज ने लोगों की प्यास बुझाने और उन्हें शीतलता प्रदान करने का बीड़ा उठाया। चौक से गुजरने वाले राहगीरों, रिक्शा चालकों और अन्य नागरिकों ने रुककर शरबत का आनंद लिया और युवाओं के इस सेवा भाव की सराहना की।
युवा टीम ने संभाली कमान
इस सेवा कार्य में युवा ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से:
विनीत कौशिक,आयुष शर्मा विवेक शर्मा,वासु पांडे सहित समाज के अन्य युवाओं का विशेष योगदान रहा। युवाओं का कहना है कि भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा का यह छोटा सा प्रयास गर्मी में लोगों को राहत देने के उद्देश्य से किया गया है।