कोरबा: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, कोरबा की टीम में इन चेहरों को मिली जगह..

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) :छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा इकाई की बहुप्रतीक्षित नई जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व की गरिमामयी अनुशंसा के बाद जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना और जिला महासचिव ओम गवेल ने संयुक्त रूप से नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की सूची जारी की है।

​इस नई टीम की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राय और प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी कीर्तन मनोज मिश्रा की सहमति और मार्गदर्शन के बाद की गई है। संगठन को मजबूती देने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए टीम में वरिष्ठ मार्गदर्शकों के साथ-साथ ऊर्जावान युवा चेहरों को भी शामिल किया गया है।

​नवनियुक्त पदाधिकारियों की आधिकारिक सूची:

👉 जिला संरक्षक मंडल

  • ​कृष्ण गोपाल मित्तल, साजी थॉमस, हितेश अग्रवाल, धीरज दुबे, विनोद साहू, अरविंद पांडे, देवेंद्र श्रीवास, नीलेंद्र राठौर।

👉 जिला उपाध्यक्ष

  • ​अभिषेक अदिल, अजय राय, निशान झा, रितेश जायसवाल, राजू खत्री, महेश कुर्रे, अनूप पासवान।

👉 जिला सचिव

  • ​शारदा पाल, सतपाल सिंह

👉 जिला कोषाध्यक्ष

  • ​ओम कुर्रे

👉 जिला सहसचिव

  • ​प्रकाश तिवारी, रामचरण साहू

👉 जिला प्रवक्ता

  • ​आलोक पांडे

👉 सोशल मीडिया प्रभारी

  • ​मनहरण साहू

​जिला कार्यकारिणी सदस्य:

​नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकारों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जिनमें मुख्य रूप से:

विकास सोनी, जगदीश अग्रवाल, बिरजू बाला, रामकुमार यादव, विमल ठाकुर, शब्बीर अंसारी, चंद्र प्रकाश जायसवाल, शाह आलम, इमरान खान, मणी पाल निमजा और अशोक अग्रवाल शामिल हैं।

​संगठन को मिलेगी नई मजबूती

​नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को पत्रकार साथियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना और महासचिव ओम गवेल ने भरोसा जताया है कि यह नई टीम जिले में पत्रकारिता के मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने और पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी।