सुशासन तिहार जन समस्या निवारण समाधान शिविर बसीबार में हुआ सम्पन्न

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बसीबार में आयोजित सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर सम्पन्न हुआ शिविर में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने शामिल होकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए,इस शिविर के माध्यम से बसीबार सहित कुल 11 पंचायतों के ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं उनकी समस्याओं के समाधान का कार्य किया गया। शिविर में प्राप्त 211 से अधिक आवेदनों में से 127 से ज्यादा आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, साथ ही हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री का वितरण भी किया गया।
इस दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत , जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर , सरपंच श्रीमती कंचन कंवर , जनपद सदस्य मनोज कंवर , जनपद सदस्य विजय प्रभात , सरपंच दिलाराम नेताम, रजनीश मरावी , उप सरपंच देवेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
साथ ही शिविर में एसडीएम रोहित सिंह , तहसीलदार अभिजीत सिंह भानू , जनपद पंचायत सीईओ मोहनिश आनंद देवांगन , बीईओ पाली श्यामनंद साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।।