ग्राम चोढा में सुशासन तिहार जन समस्या निवारण समाधान शिविर सम्पन्न हुआ

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय) हरदी बाजार.. पाली विकासखंड के ग्राम चोढ़ा में आयोजित सुशासन तिहार जन समस्या निवारण शिविर में मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल शामिल होकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए,शिविर में 566 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से आधे से अधिक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाते हुए सोलर पंप, राशन कार्ड एवं वन अधिकार पुस्तिका का वितरण भी किया गया, मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल जी ने शिविर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सरल, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचे। सुशासन तिहार इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचकर जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है,इस अवसर पर पाली जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत,जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जायसवाल,किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी दुष्यंत शर्मा,सरपंच श्रीमती सुनीता अम्बिका करपे,उत्तम पटेल,मंडल अध्यक्ष कृष्ण पटेल,महामंत्री नवरतन सिंह राजपूत,कार्तिक राम सरूते,हिरा लाल यादव,मन्नु राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे,साथ ही जनपद पंचायत पाली सीईओ मोहनिश आनंद देवांगन,बीईओ श्यामानंद साहू ,पाली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
जनसेवा ही हमारा संकल्प है, और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता।