
कोरबा/पाली तानाखार 3 नवम्बर 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती दुलेश्वरी सिदार लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। वही आज दुलेश्वरी सिदार अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहीं। वहीं आज पाली तानाखार विधानसभा के बीहड़ वनांचल ग्राम मोरगा, पूटा, मदनपुर, पतुरियाडांड, गिद्दमूड़ी, अरसियां, उचलेंगा, ख़िरटी, धजाक, केंदई तथा टिहरीसरई पहुंची, जहां उन्होंने ग्रामीणों से जनसंपर्क किया और ग्रामीणों से कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की।