अभाविप पाली इकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित: डॉ. हर्ष पांडे नगर अध्यक्ष और अभय डिक्सेना बने नगर मंत्री


पाली (सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला कोरबा की पाली इकाई द्वारा संगठन के मूल मंत्र “ज्ञान, शील, एकता” को आत्मसात करते हुए आगामी सत्र के लिए नवीन कार्यकारिणी की भव्य घोषणा की गई है। इस नई टीम के गठन से स्थानीय छात्र-छात्राओं और परिषद के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
इस संगठनात्मक फेरबदल और दायित्व घोषणा के अवसर पर मुख्य रूप से अभाविप के जिला संगठन मंत्री श्री प्रदीप साहू उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि ‘व्यक्ति से व्यक्तित्व निर्माण’ की अनूठी पाठशाला है, जो छात्रों में राष्ट्रभक्ति का भाव जगाती है।

डॉ. हर्ष पांडे को कमान, अभय संभालेंगे मंत्री का दायित्व

नवीन घोषणा में शिक्षा और सामाजिक कार्यों में अनुभवी डॉ. हर्ष पांडे को पाली का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, छात्र हितों की आवाज मुखर करने वाले युवा कार्यकर्ता अभय डिक्सेना को नगर मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यकारिणी विस्तार के तहत पूरी टीम की घोषणा कुछ इस प्रकार है:

पद / आयामनियुक्त पदाधिकारी
नगर अध्यक्षडॉ. हर्ष पांडे
नगर मंत्रीअभय डिक्सेना
नगर सह मंत्रीनेहा गढेवाल, देवानंद जगत, दीपक तमोली
कार्यालय सह मंत्रीश्रद्धा कंवर
SFS (स्टूडेंट्स फॉर सेवा) प्रमुख / सह प्रमुखआयुष डिक्सेना (प्रमुख), सुमीत जायसवाल (सह प्रमुख)
SFD (स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट) प्रमुख / सह प्रमुखकाजल गढ़ेवाल (प्रमुख), यशु (सह प्रमुख)
RKM (राष्ट्रीय कला मंच) प्रमुख / सह प्रमुखनंदनी यादव (प्रमुख), आराधना कंवर (सह प्रमुख)
तकनीकी प्रमुख / सोशल मीडिया प्रमुखरमेश पटेल (तकनीकी), लाल बहादुर (सोशल मीडिया)
खेलो भारत प्रमुख / NCC प्रमुखमुकेश पोरते (खेल), दुर्गा मरावी (एनसीसी)
महाविद्यालय प्रमुख / छात्रावास प्रमुखहेमा डिक्सेना (महाविद्यालय), विष्णु यादव (छात्रावास)

कार्यकारिणी सदस्य: यानशु राज, विकास मानिकपुरी, रोहन पटेल, रानी मरकाम एवं आयुष जायसवाल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

परिसर से लेकर समाज तक लाएंगे सकारात्मक बदलाव

नवनियुक्त नगर मंत्री अभय डिक्सेना ने दायित्व ग्रहण करते हुए संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा और लगन से छात्र हितों के लिए काम करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया, “पाली क्षेत्र का एक भी विद्यार्थी अपनी समस्याओं में अकेला नहीं होगा, अभाविप का हर कार्यकर्ता चौबीसों घंटे छात्रों की मदद के लिए तत्पर रहेगा।”
वहीं, नए नगर अध्यक्ष डॉ. हर्ष पांडे ने अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि हमारी यह नई टोली युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देकर राष्ट्र की शक्ति में बदलने के लिए संकल्पित है। कैंपस से लेकर समाज के हर हिस्से में सकारात्मक परिवर्तन लाना ही इस टीम का एकमात्र लक्ष्य होगा।