
कटघोरा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ):कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेनानी पेट्रोल पंप के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिलासपुर से कोरबा की ओर आ रही वंदेमातरम बस और एक बोलेरो गाड़ी में आपस में जोरदार टक्कर हो गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि बोलेरो में सवार लोग घायल हो गए हैं और बस के यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।

हादसे की मुख्य वजह:
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े ट्रकों की वजह से रास्ता बेहद संकरा हो गया था। जगह न मिलने और साइड क्लियर न होने के कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए।

राहत और बचाव कार्य:
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
दुर्घटना के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भारी जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराने के प्रयास में जुट गई।