
रायपुर(सेंट्रल छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. पिछले 2 दिनों से प्रदेश में 1 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है. लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 1,097 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 6 हजार 753 पहुंच गई है. शुक्रवार को कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई है. छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 3 हजार 929 लोगों की जान जा चुकी है.
छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज राजधानी रायपुर में मिले हैं. शुक्रवार को रायपुर में 382 पॉजिटिव मरीज मिले. जिले में एक्टिव केस की संख्या 2 हजार 101 है. राजधानी में मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं. अब तक 828 लोगों की मौत हो चुकी है.
शुक्रवार के आंकड़े-
| नए केस | 1097 |
| कुल डिस्चार्ज | 333 |
| कुल एक्टिव केस | 6753 |
| मौत | 9 |
| कुल मौत | 3929 |
| टेस्ट | 37,427 |
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में मिले 10 से कम मरीज
| जिला | कोरोना के केस |
| बालोद | 09 |
| कबीरधाम | 07 |
| गरियाबंद | 04 |
| जांजगीर-चांपा | 02 |
| मुंगेली | 07 |
| बलरामपुर | 04 |
| कांकेर | 08 |
| कोरिया | 10 |
| बस्तर | 03 |
| कोंडागांव | 03 |
| नारायणपुर | 02 |
| बीजापुर | 03 |
इन जिलों में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं
- सुकमा
- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ में कोरोना के पिछले 5 दिन के आंकड़े
- 18 मार्च- नए पॉजिटिव मरीज-1066, मौत-4
- 17 मार्च- नए पॉजिटिव मरीज- 887, मौत- 6
- 16 मार्च- नए पॉजिटिव मरीज- 856, मौत- 8
- 15 मार्च- नए पॉजिटिव मरीज- 645, मौत- 7
- 14 मार्च- नए पॉजिटिव मरीज- 475, मौत- 4