
रायपुर(सेंट्रल छत्तीसगढ़):-
सरगुजा लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या
सरगुजा में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज. जिले में 54 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है. सिर्फ अंबिकापुर में 50 पॉजिटिव पाए गए हैं. सरगुजा में एक्टिव केस की संख्या 277 है.
06:44 March 19
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में गुरुवार को मिले 10 से कम केस

कोरोना के जिलेवार आंकड़े
| जिला | कोरोना के केस |
| बीजापुर | 01 |
| नारायणपुर | 01 |
| दंतेवाड़ा | 02 |
| कोंडागांव | 04 |
| मुंगेली | 06 |
| कवर्धा | 07 |
| कांकेर | 03 |
| गरियाबंद | 01 |
| बस्तर | 08 |
| मुंगेली | 06 |
| बालोद | 08 |
| रायगढ़ | 10 |
| बलौदाबाजार | 08 |
06:07 March 19
CORONA UPDATE : प्रदेश में गुरुवार को मिले 1 हजार से ज्यादा मरीज
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं. प्रदेश में तेजी से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ने लगा है. गुरुवार को 1066 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है. छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस 6025 है. गुरुवार को 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना के आंकड़ों को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट पर है.
राजधानी रायपुर की अगर बात करें तो जिले में 1, 787 एक्टिव केस हैं. गुरुवार को 310 नए मरीजों की पहचान हुई थी. रायपुर में कुल मरीजों की संख्या अब तक 58 हजार 247 हैं. मौत का आंकड़ा 824 पर पहुंच गया है.
गुरुवार के आंकड़े-
| नए केस | 1066 |
| अस्पताल से डिस्चार्ज | 26 |
| कुल एक्टिव केस | 6025 |
| मौत | 4 |
| कुल मौत | 3920 |
| टेस्ट | 40,283 |
इन जिलों में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं
- बीजापुर
- सुकमा
- गौरेला पेंड्रा मरवाही