स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा के प्राचार्य जी पी लहरे जी हमारे बीच नहीं रहे शिक्षा विभाग में शोक की लहर

सेंट्रल छत्तीसगढ़ (विनोद उपाध्याय)हरदी बाजार ..स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा के प्राचार्य श्री जी पी लहरे जी उम्र 61 वर्ष का शनिवार 16 मई रात्रि को हृदय घात से आकस्मिक निधन हो गया श्री लहरे जी का आकस्मिक निधन की खबर सुनकर कोरबा जिला शिक्षा विभाग,एवं छात्र-छात्राएं सहित ग्रामवासी परिवारजनो में शोक की लहर हो गई है जिनकी अंतिम संस्कार ग्रह ग्राम अगारखार (पंतोरा) मुक्तिधाम में रविवार 17 मई को किया जाएगा श्री लहरे जी अपने पीछे पत्नी, पुत्र पुत्री सहित भरा पूरा परिवार को रोते बिखलते हुए छोड़ गए।