कटघोरा: सुशासन तिहार पर नगर पालिका का बड़ा कदम, संस्कृति भवन में शिविर लगा सुनी गईं जनसमस्याएं

कटघोरा( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ): आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद कटघोरा द्वारा ‘सुशासन तिहार’ का विशेष आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय संस्कृति भवन में आयोजित हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में नगरवासी अपनी समस्याओं को लेकर पहुँचे।

सभी विभागों ने लगाए स्टॉल, मौके पर हुआ निराकरण

​नगर पालिका परिषद की इस पहल के तहत संस्कृति भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में पहुँचे नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर ही उनके निराकरण का प्रयास किया।

​राशन कार्ड, पेंशन योजना, आधार सुधार, साफ-सफाई, पानी-बिजली और राजस्व से जुड़ी शिकायतों का समाधान करने के लिए विभिन्न विभागों के टेबल सजे रहे, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली।

नगर पालिका परिषद की सराहनीय पहल

​नगर पालिका परिषद कटघोरा द्वारा आयोजित इस ‘सुशासन तिहार’ शिविर की स्थानीय जनता ने काफी सराहना की है। वार्डवासियों का कहना है कि एक ही छत के नीचे सभी विभागों के कर्मचारियों की मौजूदगी से उनके अटके हुए काम आसानी से पूरे हो रहे हैं। पालिका प्रशासन का कहना है कि सुशासन को धरातल पर उतारने और जनता को राहत देने के लिए ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे।