रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अभाविप पाली की छात्रा कार्यकर्ताओं ने पुलिस जवानों को बांधा रक्षा सूत्र

कोरबा/पाली (सेंट्रल छत्तीसगढ़) साकेत वर्मा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाली इकाई की छात्रा कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र की रक्षा में तैनात पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांध कर उनकी लंबी उम्र की दुआ की और कोरोना काल में सम्पूर्ण क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने के लिए धन्यवाद दिया

पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधती छात्रा कार्यकर्ता

इस दौरान पाली थाना के उपनिरीक्षक अशोक शर्मा ने छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की उपस्थित पुलिस के जवानों ने भी अभाविप की कार्यकर्ताओ को शुभकामनाएं दी..

इसमे प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष घनश्याम डिक्सेना, नगर मंत्री नरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष भूमिका कौशिक, अर्चना नेताम, निकिता सोनी, लक्ष्मी चंदेल आदि उपस्थित रहे!