
बिलासपुर / सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ । छत्तीसगढ़ के कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित CGPAT-2026 परीक्षा में ‘भारतीय कृषि कोचिंग इंस्टिट्यूट’ (BKCI) के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। संस्थान द्वारा जारी नतीजों के अनुसार, कुल 410 विद्यार्थियों में से 295 से अधिक छात्रों ने सरकारी सीटों पर अपना चयन पक्का किया है।
शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्र
- टोमेश वर्मा: AGR Rank-2 (Overall Rank-36, अंक: 111/150)
- सोनम साहू: AGR Rank-11 (Overall Rank-77, अंक: 104/150)
- कबीर जायसवाल: AGR Rank-12 (Overall Rank-78, अंक: 104/150)
- गोपाल साहू: AGR Rank-16 (Overall Rank-97, अंक: 102/150)
कृषि केवल विषय नहीं, देश के भविष्य का आधार: सुनील कुमार डिक्सेना
संस्थान के डायरेक्टर श्री सुनील कुमार डिक्सेना ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, एग्री-बिजनेस, जैविक खेती, स्टार्टअप और अनुसंधान के क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कृषि केवल एक विषय नहीं, बल्कि देश के भविष्य को मजबूत करने का सबसे बड़ा माध्यम है।
वर्ष 2026-27 के लिए नए बैचों में प्रवेश प्रारंभ
पिछले 14 वर्षों से कृषि शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शन दे रहे भारतीय कृषि कोचिंग इंस्टिट्यूट में सत्र 2026-27 के लिए PAT एवं ICAR-CUET (Foundation व Dropper Batch) के एडमिशन शुरू हो चुके हैं। नए बैच अगस्त, सितंबर, नवंबर और दिसंबर माह में प्रारंभ होंगे।
