
कोरबा/कटघोरा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ )भारतीय जनता पार्टी संगठन में सक्रियता बढ़ाने और आगामी सांगठनिक कार्यों को गति देने के लिए नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला-कोरबा की जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार, कटघोरा के वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता श्री आलोक पांडे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए ‘जिला मीडिया प्रभारी’ नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठ नेताओं की सहमति और अनुशंसा पर घोषणा
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मान. किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) मान. पवन साय जी की सहमति से की गई है। साथ ही भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मान. कांति लाल जैन जी के अनुमोदन और भाजपा जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष मान. गोपाल मोदी जी की अनुशंसा पर शिक्षा प्रकोष्ठ की जिला संयोजक श्रीमती मीना शर्मा द्वारा इस पूरी जिला कार्यकारिणी का ऐलान किया गया है।
कटघोरा क्षेत्र में हर्ष का माहौल
आलोक पांडे को जिला स्तर पर मीडिया की कमान सौंपे जाने से कटघोरा सहित पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके मीडिया प्रभारी बनने से शिक्षा प्रकोष्ठ के कार्यों, नीतियों और छात्र-शिक्षक हित की आवाजों को जन-जन तक पहुँचाने में काफी मजबूती मिलेगी।
सूची में आलोक पांडे (कटघोरा) का नाम क्रम संख्या 9 पर ‘मीडिया प्रभारी’ के रूप में दर्ज है, जिनका मोबाइल नंबर 9993155750 है। उनके साथ सह-मीडिया प्रभारी के रूप में शारदा विहार की श्रीमती पूनम राय को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संजय मानिकपुरी (कटघोरा) को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
आलोक पांडे की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपाइयों, सहकर्मियों और मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।