पैगम्बर-ए-इस्लाम के यौम-ए-पैदाइश पर निकली भव्य बाइक व कार रैली, अकीदत और उत्साह से गूंजा क्षेत्र

कटघोरा/सेन्ट्रल छत्तीसगढ़:हज़रत मोहम्मद पैगम्बर साहब के 1501वें जन्मदिन के पावन अवसर पर मस्जिद गरीब नवाज़ यंग सीरत कमेटी (तहसील भाठा) के तत्वावधान में भव्य बाइक व कार जुलूस निकाला गया। बुजुर्गों के मार्गदर्शन और युवाओं के जोश के साथ आयोजित इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

रैली का मार्ग

  • प्रारंभ: तहसील चौक
  • भ्रमण: शहीद वीर नारायण सिंह चौक होते हुए चकचकवा पहाड़ मार्ग
  • समापन: कासनियां मदरसा

प्रमुख उपस्थितजन

जुलूस का नेतृत्व मस्जिद गरीब नवाज़ के इमाम जनाब इरफान आलम मिस्बाही, सदर सैय्यद हसन अली और सेक्रेटरी सलमान रज़ा ने किया।

​कार्यक्रम में वरिष्ठ जनों में दुलारे खान, हैदर अली और शकील भाई सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं युवाओं में अरमान सिद्दीकी, शाहे आलम, आदिल खान, गुलाम खान, रेहान अली, आयन खान, वसीम मल्लिक, सलमान खान, साहिल खान, मजहर हुसैन, जीशान खान, लक्की, इमरान भाई, शमशाद अली और नियाज खान समेत सैकड़ों युवा साथियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।