

कोरबा ( सेन्ट्रल छत्तीसगढ़ ) : 7 मार्च दिन शुक्रवार को कटघोरा के अधिवक्ता संघ का चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ। 223 मतदाताओं में कुल 209 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अधिवक्ता संघ कटघोरा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है जिसमें मुख्य रूप जे अध्यक्ष बने राजेश पाल, उपाध्यक्ष पर मिहिर सिन्हा, सचिव यदुनंदन जायसवाल, सह सचिव बी राम, कोषाध्यक्ष व्यास नारायण जायसवाल, पुस्तकालय प्रभारी मनोहर एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रेमचंद रात्रे, पी. मनोहर लाल साहू एवं शेहरा परवीन बक्श को निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
अधिवक्ता संघ कटघोरा के चुनाव में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओ ने हिस्सा लिया। इस चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश पाल 73, सुनील वर्मा – 66, विष्णु चतुर्वेदी – 59, ओमप्रकाश यादव 8, उपाध्यक्ष श्री मिहिर कुमार सिंह – 141, रामायण दास महंत – 64, सचिव श्रीयदुनंदन जायसवाल- 94, अमित सिन्हा – 82, चम्पाल सिंह – 25, सह सचिव श्री बी राम निषाद – 143, माइकल -60, कोषाध्यक्ष श्री व्यास नारायण जायसवाल 107, अब्दुल रहमान खान – 75, पुस्तकालय प्रभारी मनोहर एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रेमचंद रात्रे, मनहरन लाल साहू निर्वाचित हुए। दो बार के कार्यकाल रहे सचिव अमित सिन्हा से 12 मतों के अंतर से यदुनंदन प्रसाद जायसवाल ने जीत हासिल की। सभी निर्वाचित पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। सभी निर्वाचित अधिकारियों को माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दी गई।
