कोरबा : 24 को भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन पाली में.. प्रदेश संगठन प्रभारी ओम माथुर के साथ प्रदेश के दिग्गज नेता करेंगे शिरकत.

कोरबा/पाली 22 अगस्त 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का चुनावी आगाज़ प्रदेश में हो चुका है। प्रदेश में सभी राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं को चार्ज करने सभा व कार्यकर्ता सम्मेलन कराने में जुट गए हैं। इसी तारतम्य में 24 अगस्त दिन शुक्रवार को कोरबा जिले के पाली तानाखार विधानसभा के केरा झरिया रोड पाली महोत्सव मैदान में दोपहर 12 बजे से भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है।

इस कार्यक्रम की जानकारी विधानसभा संयोजक संजय भावनानी ने देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन प्रभारी ओम माथुर, छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ एवं सांसद बिलासपुर लोकसभा के अरुण साव, भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह सहित इनके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार, इन सभी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई, जिसमे पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने भाजपा संगठन के नेताओ ने रणनीति बनाई है इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने सभी भाजपा कार्यकर्तासो से अपील किया की पाली तानाखार विधानसभा में विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

*