कोरबा: कटघोरा वन मण्डल के ऐतमा नगर रेंज में हांथीयों का उत्पात.. घर मे घुसकर वृद्ध महिला को हांथीयों ने उतारा मौत के घाट.

कोरबा/कटघोरा 21 अगस्त 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा वन मण्डल में लंबे अरसे से हांथीयों का दल अलग अलग रेंज में विचरण कर रहा हूं। काफी अर्से से हांथीयों ने जनहानि की घटना को अंजाम नही दिया था। हांथीयों द्वारा फसलों व जंगल मे निवासरत ग्रामीणों के घरों को निशाना बनाया।

रविवार को रात्रि लगभग 10 बजे हांथीयों का दल कटघोरा वनमण्डल के ऐतमा नगर रेंज में दस्तक दी और गुरसियां सर्किल में घुसते साथ ही रापेर मोहल्ला में जमकर उत्पात मचाया। इसी दौरान हांथीयों का दल एक घर में घुसकर सो रही वृद्ध महिला को उठाकर पटक दिया जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध मृतक महिला की उम्र लगभग 80 वर्ष बताया जा रहा है। घर के अन्य सदस्यों ने घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी वन विभाग को लगते ही मौके पर वन अधिकारी व वन कर्मी मौके पर पहुंचे। और हांथीयों के दल को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया।

बतादें की कटघोरा वन मण्डल हांथीयों का विचरण केंद्र बना हुआ है पिछले 6 वर्षों से केंदई, परला, चोटिया, पसान, कोरबी, मड़ई, बांगों, क्षेत्र में लगभग 45 से 50 हांथीयों का दल अलग अलग दल बनाकर विचरण कर रहा है। ऐसे में वन कर्मियों की मॉनिटरिंग व संसाधन की कमी की वजह से इस तरह की जनहानि हुई है। वह विभाग द्वारा वनांचल ग्रामीणों को टॉर्च व अन्य संसाधन उपलब्ध नही करा पा रही है। वह वन कर्मी भी गजराज वाहन होने के बावजूद हांथीयों की लगातार मानिटरिंग पर लापरवाही बरत रहा है।

कटघोरा वन मण्डल के नवपदस्थ डीएफओ कुमार विश्वास से मिली जानकारी से क्षेत्र में लगभग 3, 4 हांथीयों का दल विचरण कर रहा है। वृद्ध महिला की मौत की जानकारी मिली है। फिलहाल हांथीयों को जंगल की ओर खदेड़ा जा रहा है। शासन द्वारा मृतक महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई। यह काफी दुखद घटना है। फिलहाल मुनादी करा ग्रामीणों को हांथीयों से बचाव को लेकर आगाह कर रहे है वनकर्मी। बैठक लेकर इस घटना की समीक्षा की जाएगी