कोरबा : ग्राम रंगोले में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस.. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही – राजवर्धन सिंह.

कोरबा/पाली 12 अगस्त 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत रंगोले में विश्व आदिवासी दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। राजवर्धन सिंह आदिवासी काग्रेंस के प्रदेश सचिव की उपस्थिति मे विश्व आदिवासी दिवस का पर्व मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चे व युवक युवतियों ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया एवं विजेताओं को प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिया गया। बच्चे,युवक युवतियों व मातृ शक्ति व वारिष्ठ जनो का भरपूर प्यार व आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

विश्व आदिवासी दिवस के पावन पर्व पर सतगण तंवर समाज के अध्यक्ष सम्मानीय कुंवर राजवर्धन सिंह ने ग्राम नुनेरा मे वेदराम मरकाम के घर मे भोजन ग्रहण कर सहज एवं सरलता से हाल चाल जाना। तथा ग्राम पंचायत रंगोले मे भव्य आयोजन मे सम्मिलित हुए।

रंगोले में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में राजवर्धन सिंह ने कहा कि हमारे प्रदेश के आदिवासी भाईयों ने समय-समय पर मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान दिए हैं।आजादी के आंदोलन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही अपनी मूल संस्कृति को संरक्षित रखने में महती भूमिका निभाई है। आज वे हर क्षेत्र में अपनी क्षमता व योग्यता का उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है. उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही उनकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से यादुराज सिंह ठाकुर, संत कुमार सहारे, लालदानेंद्र ठाकुर, कांग्रेस सदस्य नुनेरा और रगोले आशीष ठाकुर , समीर कुमार जगत,घनश्याम शुक्ला,रामरतन,महेश बियार मनीष अहिर,हरीश यादव,राहुल अहिर,अमोल दास ,राजेश केवट,विकास पोर्ते,जानू ठाकुर,संजु ठाकुर ,निखिल ठाकुर,गौरव ठाकुर,विनोद चौहान,योगेश चौहान,राम कृष्णा, पंकज ,संजय ,अरविंद, रामकुमार ,मनोज यादव, संतोष अजय, भोला, विजय, महिला सदस्य, ज्योति, शिव कुमारी यशोदा ,सुशीला , पुरातन भाई एवं गणमान्य नागरिको की उपस्थित रहे।