तनवीर को प्रदेश में फिर से मिली एस.पी की कमान,अखिलेश ने दी जिम्मेदारी।

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़)अजय राय:- रायपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद जी ने 11 नवंबर 2017 को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था जिनका 5 वर्ष का कार्यकाल 11 नवंबर 2022 को समाप्त होने पर एक बार पुनः प्रदेश का कमान तनवीर अहमद को सौंपा गया। जिससे समाजवादी पार्टी छत्तीसगढ़ के समाजवादी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। एक बार पुनः अपने बीच अपने प्रदेश अध्यक्ष को प्रदेश की कमान देने के लिए छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया।

तनवीर अहमद से बात करने पर उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यालय से बुलावा आया और 6 फरवरी को माननीय अखिलेश यादव जी से मुलाकात हुई और छत्तीसगढ़ प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में चल रहे सदस्यता अभियान एवं संगठन पर विस्तृत चर्चा के उपरांत उन्होंने हम पर एक बार फिर भरोसा जताया और आने वाले विधानसभा चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ने का आश्वासन दिया। 17 और 18 मार्च 2022 को कोलकाता में होने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में समाजवादी पार्टी छत्तीसगढ़ का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद अपने प्रदेश का पक्ष रखेंगे।