कटघोरा : तीन दिवसीय गढकलेवा मेला का हुआ समापन.. विधायक पुरुषोत्तम कंवर व मोहितराम केरकेट्टा हुए शामिल.. महिलाओं के आर्थिक उत्थान में कांग्रेस सरकार निरंतर कर रही कार्य – पुरुषोत्तम कंवर

कोरबा/कटघोरा 6 मार्च 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा में तीन दिवसीय गढकलेवा मेला का समापन रविवार को कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण कर राज्य गीत किया गया।

श्रीया महिला स्व सहायता समूह द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गढकलेवा मेला में 25 महिला समूहों द्वारा छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों व मिलेट्स के व्यजनों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के आर्थिक उत्थान के लिए महिला स्व सहायता समूह के माध्यम अनेक योजनाओं के माध्यम विकास कर रही है जिसमे गावों में गौठानो के माध्यम से गोबर के दिये बनाकर, वर्मी कंपोस्ट बनाकर, गोबर का पेंट बनाकर जहां महिला समूह आर्थिक विकास में अपनी भागी दारी निभा रहे हैं, वहीं महिला स्व सहायता समूह द्वारा छत्तीसगढ़ के जो मूल व्यंजन है उन्हें बनाकर मार्केट में लाकर अपनी आर्थिक व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। आज प्रदेश की महिला पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर विकास की ओर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने समूह को गढकलेवा संचालित करने हरसंभव सहयोग की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कटघोरा में जो गढकलेवा मेला का आयोजन श्रीया महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है उसमें 25 महिला समूहों को बुलाकर उन्हें बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का कैसे फ़ायदा उठाना है। निश्चित ही महिला समूह द्वारा किये जा रहे यह कार्य प्रशसनीय हैं। आज के युवाओं को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों व मिलेट्स से बने व्यंजनों की पहचान कराना तथा महिला समूह द्वारा गढकलेवा मेला के जरिये लोगों को पारम्परिक व्यंजनों का स्वाद दिया जा रहा है। और आज प्रदेश की महिला आर्थिक स्वावलंबन की ओर अपनी अलग पहचान बना रही है।

श्रीया महिला स्व सहायता समूह द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गढकलेवा के समापन पर कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा, कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल, कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल, राज्य मदरसा बोर्ड के सदस्य डॉ शेख इश्तियाक, विधायक प्रतिनिधि राज जायसवाल, कृषि मंडी के अध्यक्ष राम नारायण कश्यप, नगर पंचायत छुरी नीलिमा देवांगन, छुरी की पार्षद उषा कामता जायसवाल, सौरभ शर्मा, राहुल शर्मा, पार्षद जय नारायण कंवर, रविन्द्र मोहन बघेल, हसन अली, अशोक गौराहा, पत्रकार अजय धनोदिया, संदीप चौबे, शशिकांत डिक्सेना, शारदा पाल, अभिषेक सोनी तथा बड़ी संख्या में महिला, व स्थानीय लोग शामिल हुए।