कोरबा : भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में कटघोरा विधानसभा में BJP का चक्काजाम..कांग्रेस सरकार में प्रदेश की जनता असुरक्षित – लखनलाल देवांगन

कोरबा/कटघोरा 17 फरवरी 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : भाजपा नेताओं की टारगेटेड-किलिंग के विरोध में आज शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजेपी प्रदेशभर के 78 विधानसभाओं में चक्काजाम कर रही है। कटघोरा विधानसभा में भाजपा के कटघोरा विधानसभा के पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन, मण्डल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो विकास झा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन व भाजपा कार्यकर्ता की मौजूदगी में कटघोरा के नेशनल हाईवे बायपास रोड जेन्जरा चौक पर धरना प्रदर्शन व जमकर नारेबाजी की ।

कांग्रेस सरकार में प्रदेश की जनता असुरक्षित – लखनलाल देवांगन

बस्तर में भाजपा नेताओं की नक्सलियों द्वारा की जा रही हत्या को लेकर अब नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। भाजपा के पूर्व कटघोरा विधायक व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन ने कहा कि नक्सली जिस तरह से भाजपा नेताओं की हत्या कर रहें है और इस हत्याओं पर जिस तरह से राज्य सरकार खामोश है उससे साफ प्रतीत हो रहा है कि यह घटनाएं सिर्फ नक्सली हत्याएं नहीं बल्कि यह टारगेट किलिंग हैं। छत्तीसगढ़ में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल साबित हो रही है। कांग्रेस सरकार में आपराधिक मामले दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। लोग असुरक्षित महसूस कर रहे है।

सरकार को हमारी चेतावनी- जिला महामंत्री संतोष देवांगन

इस सम्बन्ध में कोरबा जिला भाजपा के जिला महामंत्री संतोष देवांगन ने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओ की राजनैतिक षडयंत्र से हत्या कर दी जाती है। पूरे छत्तीसगढ़ में, खासकर बस्तर में कंजन व्यवस्था ठप हो गई है। अब नक्सलियों का सीधा नेटवर्क शहरों से जुड़ गया है। इसी के खिलाफ हम प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन कर रहें है। कोरबा जिले में व प्रदेश के 78 विधानसभाओं में भाजपा ने आज चक्काजाम किया है । इस सरकार को हमारी चेतावनी है कि समय रहते जाग जाए। यह हमारा दुर्भाग्य है।हमारे गृहमंत्री ऐसी घटनाओं पर चुप्पी साधे हुए हैं। प्रदेश में इतनी निर्मम घटना घट गई है लेकिन इसके बावजूद कोई जांच नहीं की जा रही है। न ही इस मामले में किसी अधिकारी को सस्पेंड किया जाता है। हमारी मांग है कि प्रदेश में राजनैतिक हत्याओं पर लगाम लगाईं जाए। आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा जिले में 7 जगहों पर चक्काजाम किया और हत्या के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वहीं चक्काजाम से सडक में व्यस्ततम चौराहे के चारो ओर गाडियों की लंबी लाईन लग गई थी। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हुई। साथ ही बस यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, बस रूट बदलकर रास्ता खोजते रहे।बता दें कि चक्काजाम करीब दो घंटे तक चली। तमाम भाजपा नेताओं का कहना है सरकार व्दारा भाजपा के नेताओ और कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने के लिए साजिश कर रही है। इस मौके पर ललिता डिक्सेना ,.अभिषेक गर्ग, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष समजीत सिंह, मनोज दुबे, पार्षद शरद गोयल, पवन सिंह ,जय गर्ग, उदय शर्मा, पूर्व कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष ललिता डिक्सेना,