कोरबा : युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह व युंका कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के जमकर लगाये नारे.. CM बघेल स्वयं चलकर विकास सिंह व कार्यकर्ताओं से की भेंट.

कोरबा/कटघोरा 14 जनवरी 2023 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कोरबा जिले में 13 जनवरी को पाली तानाखार विधानसभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पोंडी उपरोडा ब्लॉक के ग्राम पिपरिया भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत पहुंचे। दोपहर 1 बजे मुख्यंमत्री भूपेश बघेल का उड़न खोटोला ( हेलीकॉप्टर ) ग्राम पिपरिया के अस्थाई हेलीपेड पर पहुंचा। जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ क्षेत्रीय विधायक व युवक कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस कोरबा ग्रामीण पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत के लिए वहां मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे ही हेलीकाप्टर से बाहर निकले और उनके स्वागत के लिए सभी उपस्थित जनप्रतिनिधि पुष्पगुच्छ लेकर आगे बढ़े। मुख्यमंत्री ने सभी के हांथो से पुष्पगुच्छ लेकर सभी का अभिवादन किया। इसी बीच युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास सिंह द्वारा भूपेश बघेल जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाया जाने लगा साथ ही सभी युंका कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। नारों से कार्यक्रम स्थल के आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युंका द्वारा लगाए जा रहे नारों से अभिभूत होकर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह के पास पहुंचे और उनके हांथो से गुलाब फूल लिया और विकास सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। श्री बघेल विकास सिंह की पीठ थपथपाते हुए उन्हें मुस्कुराते हुए आशीर्वाद दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी युंका कार्यकर्ताओं से गुलाब फूल लेकर सभी का अभिवादन किया।

इस मौके पर युवक कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह, प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कंवर युवक कांग्रेस पाली तानाखार विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल, कटघोरा उपाध्यक्ष राहुल शर्मा , जिला सचिव शाहे आलम, मनीष शर्मा , चन्टू , उपाध्यक्ष उद्भव चन्द्रातथा बड़ी संख्या में युंका कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के स्वागक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।