कोरबा : अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर.. हादसे में एक महिला की हुई मौत, दूसरे को आई गंभीर चोट.

कोरबा/कटघोरा 25 नवम्बर 2022 (सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) : कटघोरा नगर हादसों का नगर बनता जा रहा है। आय दिन कटघोरा नगर के भीतर तेज़ रफ़्तार वाहनों के कारण लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कल शाम कटघोरा मुख्य मार्ग पर जुराली समीप एक तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार बोलेरो वाहन चालक वहां से फरार हो गया। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों में एक महिला सुशीला बाई यादव पति कलशाय यादव भाँवर निवासी की मौत हो गई तथा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल डायल 112 को इस घटना की सूचना दी गई। डायल 112 ने तत्काल दोनों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। तथा दूसरे का इलाज जारी है। बतादें की मृतक महिला व घायल व्यक्ति कटघोरा में राज मिस्त्री का कार्य कर शाम को घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल कटघोरा पुलिस मर्ग कायम कर मृत महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम पश्चात शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कटघोरा पुलिस घटना की विवेचना कर रही है।