कटघोरा : शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अरमान सिद्दीकी का जन्मदिन मनाया गया धूमधाम से.. युंका जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष के साथ उपस्थित रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता.

कोरबा/कटघोरा 12 नवम्बर 2022 ( सेंट्रल छत्तीसगढ़ ) कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष व कांग्रेस के कद्दावर युवा नेता अरमान सिद्दीकी जन्मदिन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कटघोरा व युवा कांग्रेस द्वारा केक काटकर अरमान सिद्दीकी को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कटघोरा पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में कटघोरा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल, युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास सिंह, जिला महासचिव युंका शाहे आलम व पत्रकारगण उपस्थित रहे।

युवा नेता के जन्मदिन के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा केक काटकर शहर उपाध्यक्ष अरमान सिद्दीकी की दीर्घायु सुख समृद्धि की कामना की गई। कटघोरा विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ता व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं तथा पत्रकारों ने अरमान सिद्दीकी को जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं देते उनके सुख समृद्ध जीवन की कामना की। युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विकास ने कहा कि अरमान सिद्दीकी युवा एवं आमजन में लोकप्रिय नेता हैं। उनकी छवि समाज सेवा और जन सेवा की है. कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव लखनपाल व जिला महासचिव युंका शाहे आलम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शहर काग्रेस अध्यक्ष राजीव लखन पाल, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकाश सिंह, विधायक प्रतिनिधि राज जायसवाल, सौरभ शर्मा, प्रदेश सचिव नवीन कुकरेजा, युंका प्रदेश सचिव आकाश शर्मा, नगर पालिका परिषद ऐल्डर मेन असफाक अली, पार्षद जय नारायण कंवर, किशोर दिवाकर, रविंद्र मोहन बघेल, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आकिब खान, युवा काग्रेस जिला महासचिव शाहे आलम, भरत मिश्रा, बालेन्द्र सिंह, ऋषिकेश चौहान, युवा कांग्रेस विधान सभा उपाध्यक्ष कटघोरा राहुल शर्मा, युवा कांग्रेस पाली तानाखार उपाध्यक्ष उद्भव चंद्रा, मनीष सिंह, इशाक खान, निक्कू, लक्की, मोंटू, प्रतिक पांडे, बंटी पत्रकार राहुल डिक्सेना, शारदा पाल, बबलू गुप्ता उपस्थित रहे।