विधायक तुलेश्वर मरकाम ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात; कोटमी-पसान-कटघोरा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग

कोरबा / सेन्ट्रल छत्तीसगढ़::पाली तानाखार (23) विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख जन-आकांक्षाओं को उनके समक्ष रखा। इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन प्रसाद गोंड भी विशेष रूप से शामिल रहे।

प्रमुख मांगें और चर्चा:

  • राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा: कोरबा जिले के कोटमी-पसान-कटघोरा मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) घोषित कर जल्द से जल्द इसके निर्माण कार्य को मंजूरी देने की मांग की गई।
  • क्षेत्रीय विकास को गति: प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि इस मार्ग के निर्माण से वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक दृष्टिकोण से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री का आश्वासन:

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जन-आकांक्षाओं से जुड़ी इस महत्वपूर्ण मांग को गंभीरता से सुना और कोटमी-पसान-कटघोरा मार्ग के संबंध में शीघ्र आवश्यक कदम उठाने तथा निर्माण कार्य पूरा कराने का सकारात्मक आश्वासन दिया।

​मांग पर तुरंत संज्ञान लेने और त्वरित कार्रवाई का भरोसा देने के लिए विधायक तुलेश्वर मरकाम एवं पूरी टीम ने केंद्रीय मंत्री के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया।