आप के प्रदेश प्रवक्ता रहे कोरबा प्रवास पर ,ली जिले के पदाधिकारियों की बैठक

कोरबा(सेंट्रल छत्तीसगढ़)अजय राय:- छत्तीसगढ़ को लेकर आम आदमी पार्टी बेहद गंभीर हो चुकी है। पंजाब की जीत के बाद आम आदमी पार्टी की नजर छत्तीसगढ पर है।
“बदलबो छत्तीसगढ़” विजय रैली के सफल आयोजन के पश्चात ऊर्जाधानी कोरबा में आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जिले के पदाधिकारियों के महत्वपूर्ण बैठक की, नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगे की रणनीति से अवगत कराया। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई देने के साथ कोरबा मे चल रहे संगठन विस्तार व सदस्य्ता अभियान की गति पर संतुष्ट नजर आएं।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी व प्रदेश प्रवक्ता विशाल केलकर ने 2023 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी आरंभ होने की बात कही,साथ ही राज्य में संगठन के विस्तार के साथ सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर इरादे स्पष्ट किए।
आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरबा सहित प्रदेश की जनता कांग्रेस और बीजेपी से ऊब चुके है।राज्य के मतदाताओं के लिए आम आदमी पार्टी एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आया है।
पत्रकार वार्ता के दौरान जिले में डीजल चोरी,कोयला चोरी,कबाड़ चोरी के मामले में संलीप्त लोगो को मुख्य धारा से जोड़ने व बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही।
पत्रकारों से रूबरू होने के पश्चात आप के प्रदेश अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के जिला मुख्यालय का उद्घाटन भी किया।
इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता विशाल केलकर ,जिला अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ,जिला सचिव मुशाहीद रज़ा, जिला उपाध्यक्ष मनोज राज ,नाफिश खान ,कोरबा विधानसभा से गौरव यादव,इब्राहिम खान,अमित उपाध्याय,कन्हैया लाल राठौर, अजय राय,आंनद सिंह, आत्मा राम मनवार,अजय कुमार चंद्रकांत दिकसेना,रमज़ान खान,वत्सल सिंह,गुड्डू राय मौजूद रहे।